मां भगवती के जगराते में नन्हे कलाकारों ने बांधा समां

खेकड़ा कस्बे के रामपुर मोहल्ले में मां भगवती के जगराते में नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। सुदामा और हनुमान के रूप में सजे बाल कलाकारों के अभिनय और नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मां भगवती के जगराते में नन्हे कलाकारों ने बांधा समां

मां भगवती के जगराते में नन्हे कलाकारों ने बांधा समां
- सुदामा और हनुमान की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का जीता दिल
- अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो’ गीत पर खूब बजीं तालियां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के रामपुर मोहल्ले में मां भगवती के जगराते में नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। सुदामा और हनुमान के रूप में सजे बाल कलाकारों के अभिनय और नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
जगराते में गोल्डी, पप्पू, नन्नू और आरुषि सहित कई बाल कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। ‘अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो’ भजन पर सुदामा बने पप्पू ने अपने भावपूर्ण अभिनय से भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता का प्रसंग जीवंत कर दिया। सुदामा की भूमिका में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और जमकर तालियां बजाईं। वहीं, हनुमान का रूप धारण किए बाल कलाकार ने अपने आकर्षक नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसकी प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रबंधक डॉ. संदीप शाह और तरुण गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में चंद्रदत्त शर्मा, अखिलेश शास्त्री, नवाब सिंह एडवोकेट, पुनीत शर्मा, जयंत शर्मा, अमित शर्मा, मनोज और अजय शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।