जैन इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा शुरू

जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में सोमवार से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन ही अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया।

जैन इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा शुरू

जैन इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जैन इंटर कॉलेज में सोमवार से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन ही अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थी ट्रेन, बस और निजी वाहनों से पहुंचने लगे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कड़ी जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक डा. प्रशांत जैन ने बताया कि डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 से 29 अक्तूबर तक चलेंगी, जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।