मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने जानी कोतवाली की कार्यप्रणाली

मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज खेकड़ा की छात्राओं ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। छात्राओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया और अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हें जेल भेजने तक की कानूनी कार्रवाई को समझा।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने जानी कोतवाली की कार्यप्रणाली

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने जानी कोतवाली की कार्यप्रणाली
- प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर गिरफ्तारी और जेल भेजने तक की प्रक्रिया समझी
- कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर दूर की जिज्ञासाएं
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। छात्राओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया और अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हें जेल भेजने तक की कानूनी कार्रवाई को समझा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कोतवाली में मालखाने, अभिलेखों के रखरखाव और डाक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि किसी अपराध की सूचना मिलने पर प्राथमिकी कैसे दर्ज की जाती है और मामले की जांच के दौरान किन कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। छात्राओं ने महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शीतल चौधरी, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कृष्णा रानी सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।