कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की पंडित नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की पंडित नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक युग की नींव रखने वाले प्रधानमंत्री थे। पंडित नेहरू को भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले के रूप में याद किया जाता है। पंडित नेहरू की विदेश नीति को आज भी याद किया जाता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय, दिनेश अवाना, पुरुषोत्तम नागर, लियाकत चौधरी, संजय तनेजा, चरण सिंह यादव, यतेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, जावेद खान, दयाशंकर पांडेय, डॉ. सीमा, उर्मिला, विक्रम सेठी और सतीश पंचाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।