नवनियुक्त एसडीएम सुरभि शर्मा का सर्वसमाज ने किया भव्य स्वागत, पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा

तहसील खेकड़ा में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुरभि शर्मा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर शुक्रवार को सर्वसमाज की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सुरभि शर्मा को शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

नवनियुक्त एसडीएम सुरभि शर्मा का सर्वसमाज ने किया भव्य स्वागत, पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा

नवनियुक्त एसडीएम सुरभि शर्मा का सर्वसमाज ने किया भव्य स्वागत, पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील खेकड़ा में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुरभि शर्मा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर शुक्रवार को सर्वसमाज की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सुरभि शर्मा को शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, खेकड़ा इकाई अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री आशु शर्मा, सर्वखाप चौधरी उमेश शर्मा, महाविद्यालय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा, सतपाल शर्मा, सुनील शर्मा एवं पूर्व प्राचार्य रविदत्त शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी ने नई एसडीएम को क्षेत्र के विकास और जनहित में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। आभार व्यक्त करते हुए एसडीएम सुरभि शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहसील में आने वाले हर फरियादी और बुजुर्ग नागरिक के साथ पूरे सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा, तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता और प्रशासन के बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में नई एसडीएम के नेतृत्व में तहसील में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जताई।