सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 53 स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाई। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। वह सच्चे समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, गौरव यादव, लोकपाल पहलवान, मोहम्मद रब्बानी, कमल जाटव, प्रदीप यादव और राम अवतरा यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।