अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी अभियान के तहत कार्यक्रम

खेकड़ा कस्बे में रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी अभियान के तहत कार्यक्रम

अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी अभियान के तहत कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
खंड विकास कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। उन्होंने रामराज्य की अवधारणा को साकार करते हुए तीन दशकों तक होल्कर राजवंश का नेतृत्व किया। बताया कि  काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में रानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा, भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा सुशीला सिंघल, परवेन्द्र धामा, बाल गोविन्द धामा, प्रधान पिंकी, रूचि देवी, रेखा देवी आदि शामिल रहे।