तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई कलराज मिश्रा की पत्नी

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जाना हाल-चाल, मेट्रो अस्पताल में भर्ती हैं कलराज मिश्रा की पत्नी

तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई कलराज मिश्रा की पत्नी

तेजस न्यूज संवाददाता

पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा की तबियत खराब होने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मेट्रो अस्पताल में उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनका हाल-चाल भी जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की।


मेट्रो अस्पताल में पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा की सुरक्षा में तैनात गार्ड और उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं। मेट्रो अस्पताल में उनको ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, बढ़ती उम्र के चलते उनके स्वास्थ्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है।