तेजेश चौहान, तेजस
राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह ने दी स्व. ललित भाटी को श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
गाजियाबाद। मिजोरम के महामहिम राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह शनिवार को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन मैन, साहिबाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ता सरदार सिंह भाटी के भतीजे एवं पार्षद रवि भाटी के छोटे भाई ललित भाटी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
राज्यपाल ने शोक संतप्त भाटी परिवार के साथ मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत ललित भाटी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ललित भाटी एक होनहार और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, उनका यूं असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है साठ ही पूरा परिवार स्तब्ध है।
इस अवसर पर राज्यपाल की सुपुत्री मृणालिनी सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने भी भाटी परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।
परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने महामहिम राज्यपाल के आगमन और संवेदना प्रकट करने को एक बड़ी मानवीय संवेदनशीलता बताया।