प्रताप विहार रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन, ध्वज पताका लगाकर हुआ शंखनाद
प्रताप विहार में श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी पंजीकृत की ओर से आगामी रामलीला महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुए भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
तेजस न्यूज संवाददाता
प्रताप विहार रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन, ध्वज पताका लगाकर हुआ शंखनाद

मयंक गोयल और विधायक संजीव शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कर की रामलीला महोत्सव की शुरुआत

गाजियाबाद। प्रताप विहार में श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी पंजीकृत की ओर से आगामी रामलीला महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुए भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरे परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

रामलीला कमेटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन 9 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि पूजन के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद रामलीला मैदान में ध्वज पताका स्थापित की गई।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और शहर विधायक संजीव शर्मा ने ध्वज पताका लगाकर रामलीला महोत्सव-2026 का शंखनाद किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए

भूमि पूजन समारोह में विश्व ब्रह्म ऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान, श्री सनातन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, ठाकुर जगदीश सिंह, जानकी रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. आरके आर्य, कश्मीरी पंडित वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके सप्रू, पत्रकार एवं सेक्टर-11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस चौहान, श्री दशमेश सेवक जत्था के प्रधान सुखविंदर सिंह, पार्षद संतोष राणा, पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद पूनम सिंह और पार्षद ओमप्रकाश और राजपूत कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चौहान, वाईके शर्मा, विजय दुबे,

तेजस न्यूज़ के उत्तराखंड स्टेट हेड सुरेश सिंह, प्रताप विहार सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के संरक्षक सालेक चंद शर्मा एवं सुंदर लाल भाटी, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बिट्टू, सुनील शर्मा, प्रदीप जादौन, पंकज गोयल, धर्मपाल सिंह, राजीव चौहान, प्रेमवीर शर्मा, अंबुज चौहान, मोंटी ठाकुर, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र वशिष्ठ, विनोद शर्मा, हेमा नेगी, रेखा डिमरी, बिंदु चौधरी, आरती पुंडीर, सतेश्वरी देवी, दीप्ति चौहान, नीलम सिंह, अनीता कश्यप, सोमाली सक्सेना, अभिलाषा सक्सेना, रेखा सिंह और रजनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी और क्षेत्र के लोग जुट गए हैं।
