बैंड-बाजों और भक्ति के उल्लास के साथ निकली खाटू श्याम प्रभु की भव्य परिक्रमा यात्रा

खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच खाटू श्याम जी की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बैंड-बाजों, डीजे और भक्ति गीतों के साथ पूरे कस्बे में भव्य परिक्रमा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

बैंड-बाजों और भक्ति के उल्लास के साथ निकली खाटू श्याम प्रभु की भव्य परिक्रमा यात्रा

बैंड-बाजों और भक्ति के उल्लास के साथ निकली खाटू श्याम प्रभु की भव्य परिक्रमा यात्रा
— प्राण प्रतिष्ठा के बाद कस्बे में गूंजे जयकारे, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला अहिरान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच खाटू श्याम जी की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बैंड-बाजों, डीजे और भक्ति गीतों के साथ पूरे कस्बे में भव्य परिक्रमा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद खाटू श्याम प्रभु की प्रतिमा को सजाकर बैंड-बाजों के साथ यात्रा निकाली गई, जिसने कस्बे के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया। यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु प्रभु के भजनों पर झूमते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। यात्रा की विशेष आकर्षण भगवान राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां रहीं। झांकियों में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर खाटू श्याम प्रभु की आरती उतारी। करीब तीन घंटे तक कस्बे में भ्रमण करने के बाद यात्रा पुनः मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खाटू श्याम जी की प्रतिमा को विधिवत बेदी पर विराजमान कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन का संचालन मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।