हैवान पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, 12 वर्षीय बेटी ने डायल 112 पर लगाई गुहार
खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान में घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर डंडे से वार होने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। मां की जान खतरे में देख 12 वर्षीय बेटी ने साहस दिखाते हुए डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
हैवान पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, 12 वर्षीय बेटी ने डायल 112 पर लगाई गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला अहिरान में घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर डंडे से वार होने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। मां की जान खतरे में देख 12 वर्षीय बेटी ने साहस दिखाते हुए डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
बताया गया कि आरोपी पति शराब का आदी बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर जोरदार प्रहार से महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। मां की गंभीर हालत देखकर 12 वर्षीय बेटी ने बिना घबराए डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और मां की जान बचाने की अपील की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर वह नाबालिग बेटी के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और कई बार उसकी भी पिटाई कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।