कांस्टेबल पर उधार के तीन लाख रुपये हड़पने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप

क्षेत्र के घिटोरा गांव निवासी एक युवक ने यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल पर हाथ उधार लिए गए तीन लाख रुपये वापस न करने और रकम मांगने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय लखनऊ में भेजकर न्याय दिलाने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

कांस्टेबल पर उधार के तीन लाख रुपये हड़पने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप

कांस्टेबल पर उधार के तीन लाख रुपये हड़पने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप
- पीड़ित ने डीजीपी से लगाई गुहार, कहा- तगादा करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की दे रहा धमकी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के घिटोरा गांव निवासी एक युवक ने यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल पर हाथ उधार लिए गए तीन लाख रुपये वापस न करने और रकम मांगने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय लखनऊ में भेजकर न्याय दिलाने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
घिटोरा निवासी दीपक का आरोप है कि यूपी पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल, जो वर्तमान में दिल्ली में रहता है, ने करीब तीन वर्ष पूर्व उससे भरोसे के आधार पर तीन लाख रुपये हाथ उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बावजूद कांस्टेबल ने रकम वापस नहीं लौटाई। पीड़ित का कहना है कि करीब दो वर्षों तक लगातार रकम वापस मांगने के बावजूद जब कोई भुगतान नहीं किया गया तो दबाव बनाने पर कांस्टेबल ने अपने बैंक खाते का एक चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने साफ तौर पर रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। दीपक ने आरोप लगाया कि जब उसने दोबारा अपने पैसे की मांग की तो कांस्टेबल ने पुलिस विभाग में अपनी नौकरी और प्रभाव का रौब दिखाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इससे वह और उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत डीजीपी लखनऊ को भेजते हुए कांस्टेबल के नाम और बैज नंबर का भी उल्लेख किया है। उसने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसके तीन लाख रुपये वापस दिलाए जाएं। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिसकर्मी पर लगे आरोपों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।