प्रताप विहार में दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोली, युवक घायल
थाना विजयनगर क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में गोली चल गई इस दौरान एक युवक को गोली लगी जिसे संतोष अस्पताल ले जाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया है पुलिस के मुताबिक फिलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गहन जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
तेजस न्यूज संवाददाता
प्रताप विहार में दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोली, युवक घायल
गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र की प्रताप विहार चौकी के अंतर्गत सेक्टर-12 में चौधरी स्वीट्स के पास रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चल गई। गोली लगने से आकाश बिहारी नाम का युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के मुताबिक अरुण और आकाश बिहारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी दौरान अमन नामक युवक द्वारा चलाई गई गोली आकाश बिहारी को लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर घायल आकाश बिहारी को संतोष अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया चिकित्सकों के मुताबिक आकाश बिहारी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर किया जा रहा है।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस विवाद के कारणों और गोली चलने की परिस्थितियों पर कई पहलुओं पर जांच कर रही है।