तेजेश चौहान तेजस,
गाजियाबाद
गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।यहाँ एक पड़ोसी ने ही चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की बच्ची के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।आरोप है की बच्ची के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई और बच्ची को धमकी दी गई कि यदि उसने घर बताया तो उसे जान से मार देगा। मासूम को जब परेशानी हुई तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई जिसके बाद बच्ची की मां के द्वारा थाने में आरोपी के खिलाफ ताहिर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोदापुरी अम्बेडकर नगर सिकड़ा रोड मोदीनगर में रहने वाली एक महिला ने थाना मोदीनगर में एक तहरीर दी कि उनके पड़ोस में करीब 45 वर्षीय रामनारायण नाम का एक व्यक्ति रहता है।दिनांक 25/07/2025 को समय करीब 18.00 बजे मेरी 8 वर्षीय बेटी जो कक्षा 3 मे पढती है। घर के बाहर खेल रही थी। तभी रामनारायण मेरी बेटी को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया वहाँ उसने मेरी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाई और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ इस छेड़छाड़ की आरोप है कि घर आते वक्त उसे इस बात को किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।बच्ची को बहुत दर्द हुआ और वह रोती हुई वापस घर आई और अपनी मां को रामनारायण की हरकत के बारे में सब कुछ बताया।
पुलिस के मुताबिक महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।