फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
खेकड़ा डूंडाहैड़ा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पूरी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना, जांच शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
डूंडाहैड़ा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पूरी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के अनुसार, सुभानपुर गांव निवासी रवि त्यागी डूंडाहैड़ा की एक फैक्ट्री में काम करता है। बीती शाम उसने अपनी बाइक फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी, जिसे कुछ ही देर बाद चोर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।