बड़ागांव रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो दोस्त घायल

बड़ागांव रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

बड़ागांव रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो दोस्त घायल

बड़ागांव रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो दोस्त घायल
- तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ागांव रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
ललियाना गांव निवासी प्रेम और गोना गांव निवासी शुभम आपस में दोस्त हैं। मंगलवार सुबह दोनों बाइक से खेकड़ा आ रहे थे। जैसे ही वे बड़ागांव मार्ग पर खेकड़ा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर कार और चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।