लहचौड़ा में बुखार का प्रकोप, बुजुर्ग की मौत के बाद लगा स्वास्थ्य शिविर

लहचौड़ा गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने के चलते बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाई। गुरुवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

लहचौड़ा में बुखार का प्रकोप, बुजुर्ग की मौत के बाद लगा स्वास्थ्य शिविर

लहचौड़ा में बुखार का प्रकोप, बुजुर्ग की मौत के बाद लगा स्वास्थ्य शिविर
- स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर किया सर्वे, 80 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
लहचौड़ा गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने के चलते बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाई। गुरुवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
बुधवार को गांव के निवासी राजेंद्र शर्मा (72 वर्ष) की बुखार के कारण तबीयत बिगड़ने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर के निर्देश पर गांव में टीम भेजी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुरूचि के नेतृत्व में करीब एक दर्जन स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने गांव में घर-घर सर्वे किया। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के उपाय बताए गए और गली-मोहल्लों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 80 मरीजों की जांच की गई और विभिन्न रोगों के लिए दवाइयां दी गईं। इस दौरान टीम में डॉ. गौरव, डॉ. साजिया, शिवसरण, प्रवेश, एएनएम, आशा कार्यकत्री अनीता, सविता आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।