देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान

बसी मार्ग स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान

देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी मार्ग स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल हरवीर सिंह ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने बच्चों को देश का बेहतर नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया और उन्हें समाज में सकारात्मक योगदान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व बैंक मैनेजर आनंद यादव, स्कूल प्रबंधक सोनू यादव, पूर्व सभासद राजेन्द्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य ऋषभ जैन, पूर्व सैनिक सुनील कुमार, हरराज सिंह, सत्यवीर सिंह, लाल सिंह, जंगती सिंह, उदयवीर सिंह, पवन, आशु यादव, नीरज नैन, सोनू त्यागी भी मौजूद रहे।