बल प्रयोग के साथ पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा कस्बे की बाग वाली बस्ती में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे सात लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से हजारों रुपये की नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बल प्रयोग के साथ पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की बाग वाली बस्ती में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे सात लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से हजारों रुपये की नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक खाली प्लॉट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर बल प्रयोग के जरिए सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मीनू, शाकीर, साबिर, आशू, नाजिम, वसीम और अमित खान के रूप में हुई है, जो सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से दो हजार रुपये से अधिक की नगदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल हो रहे ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Deepak Dhama Oct 18, 2026
बागपत जनपद के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख...
Deepak Dhama Oct 10, 2026
खेकड़ा कस्बे की बेटी और प्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने एक बार फिर अपनी...
Deepak Dhama Sep 14, 2026
कृषि विज्ञान केंद्र बागपत में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से...
Tejas Chauhan Sep 5, 2026
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक विधायक...
Tejas Chauhan Aug 15, 2026
कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद में शनिवार को देश का 80वां...