दुकान में लगी आग बुझाते समय झुलसे कपिल की अस्पताल में मौत

खेकड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान और मकान में लगी आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे युवक कपिल की शुक्रवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आग में झुलसे दुकानदार अंकुर जैन की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। वह दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

दुकान में लगी आग बुझाते समय झुलसे कपिल की अस्पताल में मौत

दुकान में लगी आग बुझाते समय झुलसे कपिल की अस्पताल में मौत
- सिलेंडर फटने से विकराल हुई थी आग, दुकानदार अंकुर जैन की हालत भी चिंताजनक
- मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, मां और मामा का रो-रोकर बुरा हाल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान और मकान में लगी आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे युवक कपिल की शुक्रवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आग में झुलसे दुकानदार अंकुर जैन की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। वह दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
कपिल कस्बे की दलित बस्ती में घास मंडी के पास अपनी मां मेमकला के साथ ननिहाल में रहता था। उसका मूल गांव शामली जिले का जौला है। कपिल के नाना दयाराम ने बताया कि उसकी मां मेमकला की शादी जौला गांव निवासी रामनिवास से हुई थी। कपिल के गर्भ में होने के दौरान ही रामनिवास की मौत हो गई थी। इसके बाद मेमकला अपने मायके आकर रहने लगी थी। यहीं कपिल का जन्म हुआ। कपिल की तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन आरती है। कपिल बोरिंग करने का काम करता था। आठ अक्टूबर की सुबह वह शेखान बस्ती में बोरिंग करने जा रहा था। रास्ते में मुख्य बाजार में अंकुर जैन की दुकान में आग लगी देखकर वह अपना काम छोड़कर आग बुझाने में जुट गया। इसी दौरान दुकान में रखे गैस सिलेंडर फट गए और आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में कपिल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। कपिल की मौत की सूचना कस्बे में पहुंचते ही परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके मामा दिनेश और गोविंद भी गमगीन हो गए। आग बुझाने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले कपिल की मौत से कस्बे में शोक का माहौल है। वहीं, दुकानदार अंकुर जैन की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में उपचार जारी है।