विजयनगर में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
थाना विजयनगर पुलिस टीम ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद लूटपाट और छीना-झपटी करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की चैन, नकदी, अवैध असलहा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है
तेजेश चौहान तेजस
विजयनगर में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लूट की चैन, नकदी, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस टीम ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद लूटपाट और छीना-झपटी करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की चैन, नकदी, अवैध असलहा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भाग निकले। पीछा करने पर उनकी बाइक सीएचएसपी स्कूल फ्लाईओवर के नीचे अनियंत्रित होकर गिर गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश साबिद पुत्र उजालुद्दीन (निवासी मसूरी) घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंशु पुत्र मुकेश हलवाई (निवासी विजयनगर) गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने कबूल किया कि वे एनसीआर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल से घूमकर चैन, पर्स व मोबाइल फोन छीनते थे और उन्हें बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। 23 अगस्त को उन्होंने प्रताप विहार क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से चैन छीनी थी। बरामद 5500 रुपये उसी चैन को बेचकर मिले पैसों का हिस्सा बताए गए हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से
एक पीली धातु की चैन
5500 रुपये नकद
एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस
चोरी की मोटरसाइकिल (UP 14 CU 7482) बरामद की है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।