दसवें दिन श्रद्धालुओं ने की लंबोदर स्वरूप की पूजा

खेकड़ा कस्बे के अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार को दसवें दिवस श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के लंबोदर स्वरूप की विधिविधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान से सुख, शांति, धन धान्य और वैभव की प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।

दसवें दिन श्रद्धालुओं ने की लंबोदर स्वरूप की पूजा

धर्म संघ गणेश महोत्सव-

दसवें दिन श्रद्धालुओं ने की लंबोदर स्वरूप की पूजा
- सुख, शांति और धन धान्य की प्राप्ति के लिए मांगे आशीर्वाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार को दसवें दिवस श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के लंबोदर स्वरूप की विधिविधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान से सुख, शांति, धन धान्य और वैभव की प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम के दौरान पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं को पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान गणेश के लंबोदर स्वरूप की उपासना करने से धन वैभव, सरकारी नौकरी, ऐश्वर्य, ग्रह शांति और उन्नति की प्राप्ति होती है। उन्होंने ओंकारेश्वर, नवग्रह, भद्र मंडल चौदस माधुरिका, भगवान गणपति और अन्य देवी देवताओं का पंचामृत स्नान, यज्ञोपवीत, वस्त्र, फल फूल और मालाओं से पूजन कराया। महोत्सव में पधारे गणमान्य अतिथियों को धर्म संघ की ओर से दिव्य माला पहनाकर सम्मानित किया गया।