समाजवादी लोहिया वाहिनी में अजय त्यागी बने राष्ट्रीय सचिव

सुभानपुर गांव निवासी अजय त्यागी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

समाजवादी लोहिया वाहिनी में अजय त्यागी बने राष्ट्रीय सचिव

समाजवादी लोहिया वाहिनी में अजय त्यागी बने राष्ट्रीय सचिव
- नियुक्ति पत्र जारी होने पर समर्थकों में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सुभानपुर गांव निवासी अजय त्यागी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद अजय त्यागी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि अजय त्यागी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूती व गतिशीलता प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों ने अजय त्यागी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं राजेन्द्र यादव, जगपाल यादव, सतीश वाल्मीकि और डा. जितेन्द्र यादव सहित अन्य लोगों ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूत कदम बताया है।