शराब से लदी लग्जरी कार सहित तस्कर गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से तस्करी की शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। कार से हरियाणा मार्का देशी शराब की 40 पेटियां मिलीं।
शराब से लदी लग्जरी कार सहित तस्कर गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से तस्करी की शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। कार से हरियाणा मार्का देशी शराब की 40 पेटियां मिलीं।
बुधवार रात पाठशाला पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतर रही एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से हरियाणा मार्का देशी शराब की 40 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार आरोपी मोहित कुमार निवासी लोधी कॉलोनी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली में तस्करी की शराब की सप्लाई करता है। गुरुवार को उसका चालान कर दिया गया।