सीनियर सिटीजंस एटरटेनमेंट क्लब ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

सोसायटी में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीनियर सिटीजंस एटरटेनमेंट क्लब ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी में सीनियर सिटीजंस एंटरटेनमेंट क्लब में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी के निवासी विजय इलावादी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी हरीश ने बताया कि सोसायटी में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केक कटिंग सिरेमनी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान तंबोला गेम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अरुण सिरोही, हेमंत थापर, जीसी शर्मा, अनिल अग्रवाल, डीके पोरवाल, संजय आहूजा और विनोद गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।