ईपीई पर ट्रक पलटा, आगरा का चालक घायल
खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बीती रात एक ट्रक पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ईपीई पर ट्रक पलटा, आगरा का चालक घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बीती रात एक ट्रक पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आगरा के अचनेरा कस्बे के रामशंकर ट्रक लेकर आगरा से करनाल जा रहे थे। खेकड़ा के पास अचानक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उनके ट्रक को साइड मार दिया, जिससे ट्रक पलट गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।