सोशल मीडिया पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम व विधायक के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी
क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ागांव निवासी एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी अलग-अलग फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर अश्लील भाषा, जान से मारने की धमकियों वाले ऑडियो मैसेज भेज रहे हैं। पीड़ित ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम व विधायक के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी
- अलग-अलग फेसबुक आईडी से भेजी जा रही ऑडियो रिकॉर्डिंग और धमकी भरे मैसेज
- हिन्दु युवा वाहिनी का खेकड़ा ब्लाक अध्यक्ष है शिकायतकर्ता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ागांव निवासी एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी अलग-अलग फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर अश्लील भाषा, जान से मारने की धमकियों वाले ऑडियो मैसेज भेज रहे हैं। पीड़ित ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रावण उर्फ बड़ागांव निवासी आकाश त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह हिन्दु युवा वाहिनी का खेकड़ा ब्लाक अध्यक्ष है और पेशे से अधिवक्ता है। बताया कि पिछले काफी समय से फेसबुक पर अज्ञात आईडी से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गत 11 सितंबर को भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक संदेश और धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। पीड़ित ने बताया कि धमकी देने वालों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रति भी आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। पीड़ित ने साक्ष्यों के साथ पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।