मिशन शक्ति के तहत एक दिन की सीएचसी अधीक्षक बनाई गई माधवी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के तहत खेकड़ा कस्बे की छात्रा माधवी एक दिन की सीएचसी अधीक्षक बनाई गई। माधवी ने भ्रमण कर मरीजों से वार्ता की। पूरे अस्पताल का भ्रमण कर सुविधाओं की जानकारी ली।

मिशन शक्ति के तहत एक दिन की सीएचसी अधीक्षक बनाई गई माधवी

मिशन शक्ति के तहत एक दिन की सीएचसी अधीक्षक बनाई गई माधवी
- विद्या भवन की छात्रा है माधवी
- भ्रमण कर मरीजों से वार्ता की, सभी विभागों के कार्य को देखा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के तहत कस्बे की छात्रा माधवी एक दिन की सीएचसी अधीक्षक बनाई गई। माधवी ने भ्रमण कर मरीजों से वार्ता की। पूरे अस्पताल का भ्रमण कर सुविधाओं की जानकारी ली।
बालिकाओं को नेतृत्व का अनुभव कराने के उद्देश्य से मंगलवार को विद्या भवन पब्लिक स्कूल की छात्रा माधवी को एक दिन के लिए खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी की प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने पुष्प गुच्छे से स्वागत करते हुए माधवी को अपनी कुर्सी पर स्थान दिया। माधवी ने सीएचसी की कार्यप्रणाली को समझते हुए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से संवाद किया, दवाओं और इंजेक्शनों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा स्टाफ से समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा संचारी रोग, कुष्ठ रोग व जच्चा बच्चा वार्ड की व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। ऑपरेशन से जन्मे बच्चों और उनकी माताओं की स्वास्थ्य जांच के साथ ही स्वच्छ पेयजल, विद्युत व जनरेटर की व्यवस्था की समीक्षा भी की। प्रभारी की भूमिका निभाने के बाद माधवी ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है और इससे उन्हें समाज सेवा की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिली है। इस अवसर पर डा. आशीष, चीफ फार्मासिस्ट संजीव सांगवान, बीसीपीएम शशि चौधरी, प्रियंका आयुष्मान मित्र, अमित तोमर आदि मौजूद रहे।