प्रताप विहार में निशुल्क कैंसर जांच शिविर, 105 लोगों की स्क्रीनिंग बाकी लोगों को किया जागरूक

गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र अंतर्गत प्रताप विहार सेक्टर 11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा एक और सराहनीय कार्य। जिसके तहत कैंसर की जांच के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10:00 बजे से 2:00 तक चला इस दौरान करीब 150 लोग कैंप में पहुंचे और उन्होंने इस कैंप का लाभ लिया।

प्रताप विहार में निशुल्क कैंसर जांच शिविर, 105 लोगों की स्क्रीनिंग बाकी लोगों को किया जागरूक

तेजस न्यूज संवाददाता 

प्रताप विहार में निशुल्क कैंसर जांच शिविर, 105 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार, 26 सितंबर को तेजस न्यूज कार्यालय के सामने निशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष पहुंचे और विशेषज्ञों की टीम से विभिन्न प्रकार के कैंसर की स्क्रीनिंग कराई।

शिविर में करीब 150 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ लिया। इनमें कुल 105 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। जबकि अन्य सभी लोगों को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों और जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।

50 लोगों की हुई ओरल कैंसर स्क्रीनिंग

शिविर में ओरल कैंसर के लिए 50 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 23 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा 55 लोगों को ओरल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

44 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग

ब्रेस्ट कैंसर की 44 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 32 महिलाओं की टी-1 और 12 महिलाओं की टी-2 श्रेणी में जांच की गई। वहीं 47 महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।

सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी किया जागरूक

शिविर में 11 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जबकि 13 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

विशेषज्ञों ने किया सहयोग

शिविर में डॉ. रितिका सिंह, डॉ. ज्योति दत्त, डॉ. उमंग श्री, प्रियंका मिश्रा, प्रिंसी मिश्रा और अंजलि पाठक ने जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया।

जनहित के कार्यों में सक्रिय है RWA

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की ओर से लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य कार्यों में भी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार, इन प्रयासों को स्थानीय लोगों का भी सहयोग और सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि संगठन की सदस्यता में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।