डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
12 रैपिड रिस्पांस टीमों का किया गठन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 12 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित यह सभी टीमें गांवों और शहरी क्षेत्रों में निगरानी और रोकथाम कार्यों को अंजाम दे सकेगी।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर श्रुतिकीर्त वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया को लेकर अपनी रणनीति पहले से ही तैयार कर दी है। इस रणनीति के तहत टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा नहीं होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। कूलर, टायर, गमले और छतों पर रखे बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। समय पर की गई यह तैयारियां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डेंगू और मलेरिया के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।