दिल्ली में गन्ना समीक्षा बैठक में बागपत के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
दिल्ली के पूसा कैंपस स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में मंगलवार को कृषि विकसित संकल्प अभियान के तहत गन्ना अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय परामर्श बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने की।
दिल्ली में गन्ना समीक्षा बैठक में बागपत के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली के पूसा कैंपस स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में मंगलवार को कृषि विकसित संकल्प अभियान के तहत गन्ना अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय परामर्श बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने की।
बैठक में बागपत सहकारी चीनी मिल के उपसभापति कृष्णपाल चेयरमैन के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपनी बारी पर कृष्णपाल चेयरमैन ने गन्ना उत्पादन से जुड़े अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों की समीक्षा में पैदावार और रकबा, दोनों में कमी आई है। किसानों को मशीनों पर सब्सिडी दी जानी चाहिए, क्योंकि गन्ना छीलने वाली बड़ी मशीनें किसानों की पहुंच से बाहर हैं। कम बजट की छोटी मशीनें तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि गन्ने की किस्म 0238, जो सबसे मुनाफेदार है, अब रोगग्रस्त हो रही है। इसलिए नई किस्म विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राजील की रिकवरी दर 15 प्रतिशत है, जबकि भारत अभी 11 प्रतिशत पर अटका है। हाल ही में ब्राजील के साथ हुए गन्ना उत्पादन समझौते का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारतीय किसानों को लाभ मिलेगा। बैठक में किसानों के हित में कई उत्साहवर्धक फैसले भी लिए गए।