नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाले भेजे जेल
खेकड़ा कस्बे की भटटा बस्ती में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर कमरे में बंद करने वाले दो अभियुक्तों का पुलिस ने चालान कर दिया। हिन्दू युवा वाहिनी ने मामले में शामिल बाकी लोगों को भी जेल भेजने, पीडित परिवार को सुरक्षा देने की मांग रखते हुए कोतवाली पर प्रदर्शन किया।
नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाले भेजे जेल
- हिन्दु युवा वाहिनी ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की भटटा बस्ती में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर कमरे में बंद करने वाले दो अभियुक्तों का पुलिस ने चालान कर दिया। हिन्दू युवा वाहिनी ने मामले में शामिल बाकी लोगों को भी जेल भेजने, पीडित परिवार को सुरक्षा देने की मांग रखते हुए कोतवाली पर प्रदर्शन किया।
कस्बे में सोमवार को कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। पडोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए थे। पुलिस को आता देख आरोपियों ने छात्रा को घर के बेड में बंद कर दिया था, वहां से बेसुध हालत में मिली। मंगलवार को दोनो आरोपियों सागर और शाहिद का चालान किया गया। घटना से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष आकाश त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होने मामले में फरार बाकी आरोपियों को भी गिरफतार करने और पीडित परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। पुलिस ने उनसे वार्ता कर आश्वासन दिया।