खेकड़ा कृषि उत्पादन मंडी में धान की खरीद शुरू
खेकड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपना धान बेचने के लिए हरियाणा नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार से खेकड़ा कृषि उत्पादन मंडी समिति में हरियाणा के रेट पर ही धान की तौल शुरू हो गई है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।
खेकड़ा कृषि उत्पादन मंडी में धान की खरीद शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपना धान बेचने के लिए हरियाणा नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार से खेकड़ा कृषि उत्पादन मंडी समिति में हरियाणा के रेट पर ही धान की तौल शुरू हो गई है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।
अभी तक किसान अपना धान हरियाणा की गन्नौर मंडी या दिल्ली की नरेला मंडी तक लेकर जाते थे। इससे समय और ढुलाई दोनों में अतिरिक्त खर्च होता था। अब स्थानीय मंडी में ही उसी दर पर खरीद शुरू हो जाने से किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बुधवार को फखरपुर गांव के किसान बीरसैन ने सबसे पहले करीब 25 क्विंटल धान की तौल कराई। मंडी सचिव विकास शर्मा ने बताया कि गन्नौर मंडी के क्रेता धीर सिंह ने अधिकृत लाइसेंस के आधार पर खेकड़ा मंडी में तौल की शुरुआत की है। किसानों को यहां भी गन्नौर मंडी के बराबर दाम मिलेंगे। उन्होंने बताया कि धान की किस्म के आधार पर कीमतें 2400 रुपये प्रति क्विंटल से शुरू होकर बेहतर गुणवत्ता पर और अधिक दी जाएंगी। मंडी में खरीद की शुरुआत होते ही धान उत्पादक किसानों में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।