कृषि जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को मिली आधुनिक खेती और योजनाओं की सौगात

नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बागपत परिसर में कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना रहा।

कृषि जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को मिली आधुनिक खेती और योजनाओं की सौगात

कृषि जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को मिली आधुनिक खेती और योजनाओं की सौगात
कृषि विज्ञान केंद्र बागपत में हुआ आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बागपत परिसर में कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रमेन्द्र धामा एवं मुख्य विकास अधिकारी ब्रजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ नवीन कृषि तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने किसानों को खाद एवं उर्वरकों के संतुलित और वैज्ञानिक उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए मृदा स्वास्थ्य सुधार पर जोर दिया। जिला प्रबंधक फसल बीमा योजना  शैलेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक किसानों से योजना से जुड़ने का आह्वान किया। इफको के प्रतिनिधि सागर ने नैनो यूरिया के प्रयोग, उसकी उपयोग विधि और इससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शिवम सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताए। वहीं कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने फसल चक्र, मिश्रित खेती और तिलहन फसलों की उन्नत खेती के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के तरीकों से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में एफपीओ से जुड़कर किसानों को मिलने वाले आर्थिक एवं विपणन लाभों की भी जानकारी दी गई। एडीओ द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना एवं किसान पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम के अंत में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम शिकोहपुर के रामकुमार, ग्राम सरूरपुर के सतेंद्र कुमार, ग्राम रठौड़ा के सतेंद्र, ग्राम ढिकाना के कपिल आर्य और ग्राम निनाना के रूपचंद सहित अन्य किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।