गाजियाबाद से बड़ी खबर : हवालाती को भगाने की साजिश के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

कविनगर थाना पुलिस ने दो सिपाहियों को किया गिरफ्तार! जेल से बंदी भगाने की साजिश में फंसे दोनों पुलिसकर्मी। गिरफ्तार सिपाही—सचिन और राहुल कुमार, दोनों पुलिस लाइन में थे तैनात। ड्यूटी के नाम पर डासना जेल पहुंचे थे निजी गाड़ी से। 6 बंदियों में से सिर्फ एक बंदी बिजेंद्र को नोएडा पेशी पर ले जाने पर अड़े थे। जेल अधीक्षक को हुआ शक, जांच में खुलासा—पेशी की कोई आधिकारिक रवानगी दर्ज नहीं थी। मामला उजागर होने पर रिज़र्व इंस्पेक्टर ने कविनगर थाने में दर्ज कराई FIR। आरोप दोनों सिपाहियों ने बंदी वंश को भगाने की साजिश रची थी।

गाजियाबाद से बड़ी खबर : हवालाती को भगाने की साजिश के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

तेजेश चौहान, तेजस

गाजियाबाद से बड़ी खबर : हवालाती को भगाने की साजिश में दो सिपाही गिरफ्तार

गाजियाबाद। 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर खाकी वर्दी पर उस वक्त दाग लग गया जब कविनगर थाना पुलिस ने पुलिस ने दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया। इन पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि ये दोनों सिपाही ड्यूटी के नाम पर जेल से एक बंदी को लेकर फरार करने की योजना बना रहे थे।बताया जा रहा है कि ड्यूटी के नाम पर दोनों पुलिसकर्मी निजी गाड़ी से  डासना जेल पहुंचे थे और 6 बंदियों में से सिर्फ एक बंदी को नोएडा पेशी पर ले जाने पर अड़े थे। जिसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को जेल प्रशासन से मिली तो उन शक हुआ। शक होने पर जेल प्रशासन ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

 मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार और सचिन पुलिस लाइन गाजियाबाद में तैनात थे इनकी ड्यूटी जेल से बंदियों को पेशी के लिए हवालात और अदालत तक लाने की थी। दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को दोनों सिपाही सरकारी गाड़ी के बजाय निजी गाड़ी से डासना जेल पहुंचे। उस दिन 6 बंदियों की अदालत में पेशी थी। लेकिन ये दोनों केवल एक ही बंदी बिजेंद्र को गौतमबुद्धनगर पेशी पर ले जाने पर अड़े रहे। लेकिन जब इसकी गहन जांच की गई तो पता चला कि उसे दिन गौतम बुद्ध नगर के लिए कोई रावण की दर्द ही नहीं थी। शक होने पर जेल अधीक्षक ने मामले की जांच कराई तो यह बड़ा खुलासा हुआ और जेल प्रशासन के द्वारा उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ थाना कविनगर में फिर दर्ज कराई जिसके आधार पर कविनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक दोनों सिपाही सचिन और राहुल कुमार को बंदी को भगाने की साजिश में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि यह न केवल कानून व्यवस्था बल्कि पुलिस की साख से भी जुड़ा हुआ है। दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं।