महिला पुलिस ने वाहनों से हटवाए जातिसूचक शब्द, दी सख्त चेतावनी
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर महिला पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों से जातिसूचक शब्द और ब्लैक फिल्म हटवाई। साथ ही ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के चालान किए गए, जबकि जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के चालकों को चेतावनी देकर दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

- मिशन शक्ति अभियान के तहत हाईवे पर चला विशेष चेकिंग अभियान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर महिला पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों से जातिसूचक शब्द और ब्लैक फिल्म हटवाई। साथ ही ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के चालान किए गए, जबकि जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के चालकों को चेतावनी देकर दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और संवेदनशील व्यवहार के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सहायता से जुड़ी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम में उपनिरीक्षक शीतल, निशी मलिक और गायत्री सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। टीम ने बताया कि इस तरह की निरंतर कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आगे भी जारी रहेगी, ताकि समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान की भावना को और सशक्त बनाया जा सके।