धूमधाम और श्रद्धा से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य रथ यात्रा

खेकड़ा कस्बे में रविवार को वैश्य समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें न केवल अग्रवाल समाज बल्कि सर्वसमाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कस्बे में महाराजा अग्रसेन के जयघोष गूंजते रहे।

धूमधाम और श्रद्धा से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य रथ यात्रा

धूमधाम और श्रद्धा से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य रथ यात्रा
- सुसज्जित घोड़ों पर सवार होकर निकले वैश्य समाज के बालक, पूरे मार्ग में हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रविवार को वैश्य समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें न केवल अग्रवाल समाज बल्कि सर्वसमाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कस्बे में महाराजा अग्रसेन के जयघोष गूंजते रहे।
बालाजी मंदिर से दोपहर 12 बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगरपालिका सभासद ममता सिंघल और वरिष्ठ व्यापारी चमन गुप्ता ने फीता काटकर व आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच यात्रा ने छोटा बाजार, बड़ा बाजार और जैन कॉलेज रोड सहित नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा में महाराजा अग्रसेन के रथ के साथ इष्ट देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सजे-धजे घोड़ों पर सवार बच्चे वैश्य समाज का ध्वज थामे सबसे आगे चल रहे थे, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। रास्ते में जगह-जगह वैश्य समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु जगह-जगह आरती उतारते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते रहे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। करीब चार घंटे तक नगर भ्रमण करने के बाद रथ यात्रा गांधी गंज मंडी पहुंचकर विधिवत रूप से संपन्न हुई। यात्रा का संचालन उद्यमी संजय सिंघल, आदर्श गुप्ता, राजीव गुप्ता पुट्ठी, डॉ. योगेश जिंदल, चिराग अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अभिलेष गुप्ता, प्रत्यक्ष, अर्पित, मोहित और सूर्या ने संयुक्त रूप से किया।