पुरा महादेव मेले में सराहनीय प्रबंधन पर डिप्टी सीएमओ सम्मानित
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शुक्रवार को पुरा महादेव मेले में उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह को सम्मानित किया। उन्हें मेले के दौरान बेहतरीन प्रबंधन और सेवाओं के लिए मेला प्रभारी के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
पुरा महादेव मेले में सराहनीय प्रबंधन पर डिप्टी सीएमओ सम्मानित
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शुक्रवार को पुरा महादेव मेले में उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह को सम्मानित किया। उन्हें मेले के दौरान बेहतरीन प्रबंधन और सेवाओं के लिए मेला प्रभारी के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि धार्मिक मेलों में लाखों की भीड़ जुटती है, ऐसे में चिकित्सा सेवाओं की जिम्मेदारी और भी अहम हो जाती है। डिप्टी सीएमओ व उनकी टीम ने चौबीसों घंटे तत्पर रहकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिससे कोई भी श्रद्धालु असुविधा का सामना न करे। उन्होंने मेले में लगी अस्थायी स्वास्थ्य इकाइयों, एंबुलेंस सेवा और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था की सराहना की। जिलाधिकारी ने इसे अन्य आयोजनों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बताया। गौरतलब है कि इस वर्ष पुरा महादेव मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन सेवाओं और चिकित्सा प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की थीं, जिसकी सफलता पर जिला प्रशासन ने संतोष जताया।