विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर आज होगी राजनीतिक दलों की बैठक

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को खेकड़ा तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित होगी। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को लेकर चर्चा की जाएगी।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर आज होगी राजनीतिक दलों की बैठक

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर आज होगी राजनीतिक दलों की बैठक
- तहसील सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे बैठक
- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित होगी। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को लेकर चर्चा की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने यह बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा क्षेत्र बागपत के संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों को सूचना भेजी गई है। बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी।