जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह का बढाया हौसला

जिलाधिकारी ने शनिवार को बड़ागांव व खेकड़ा में स्वयं सहायता समूह के संचालित होम फर्निसिंग कार्य का निरीक्षण कर महिलाओं का हौसला बढाया। उनको यथासम्भव मदद कराने का भी आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह का बढाया हौसला

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह का बढाया हौसला
- बडागांव में महिलाओं द्वारा संचालित होम फर्निशिंग कार्य का किया निरीक्षण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी ने शनिवार को बड़ागांव व खेकड़ा में स्वयं सहायता समूह के संचालित होम फर्निसिंग कार्य का निरीक्षण कर महिलाओं का हौसला बढाया। उनको यथासम्भव मदद कराने का भी आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को खेकड़ा तहसील में जनशिकायतों को सुनने के बाद खेकड़ा और बडागांव में स्वयं सहायता समूह के होम फर्निसिंग कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। महिलाओं का हौसला बढाते हुए कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को बाज़ार में नई पहचान मिल रही हैं। साथ ही रोज़गार सृजन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होने समूह में कार्य करने वाली महिलाओं के कार्य की प्रशंसा की। उनको सरकारी योजनाओं से यथासम्भव मदद कराने का भी आश्वासन दिया। उनके साथ एसडीएम ज्योति शर्मा, उद्योग उपायुक्त अर्चना तिवारी, जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे आदि मौजूद रहे।