छपरौला गांव में जागरूकता और पंजीकरण शिविर का आयोजन

13 मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

छपरौला गांव में जागरूकता और पंजीकरण शिविर का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

दादरी तहसील स्थित छपरौला गांव में जिला प्रशासन द्वारा जन जागरूकता और पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह जन जागरूकता और पंजीकरण शिविर प्रभारी मत्स्य अधिकारी और मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लगभग 40 से ज्यादा मत्स्य पालकों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मत्स्य पालन से संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की गई।

प्रभारी मत्स्य अधिकारी और मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिविर के दौरान राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल पर विभाग और सीएससी के माध्यम से कुल 13 मत्स्य पालकों और मत्स्य गतिविधियों से जुड़े किसानों का पंजीकरण कराया गया। इसके अलावा एक मत्स्य पालक को मछुआ दुर्घटना बीमा और एक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। मत्स्य पालकों और किसानों को मत्स्य पालन को आजीविका के तौर पर अपनाने, आय में वृद्धि करने और मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार के मौके विकसित करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, उनके लाभ और आवेदन के अलावा पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।