15 सितंबर से एक्सपोमार्ट में शुरू होगा बौमा कनेक्सपो इंडिया
यातायात पुलिस ने एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आगामी 15 सितंबर से बौमा कनेक्सपो इंडिया 2026 का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में आने वाले लोगो की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस की तरफ से डायवर्जन प्लान जारी किया है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बौमा कनेक्सपो इंडिया 2026 का आयोजन आगामी 15 से 18 सितंबर तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रोजाना करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना आयोजकों की तरफ से जताई जा रही है।
यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सामान्य दिनों की तरह यातायात संचालन जारी रहेगा। इंडिया एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर दबाव बढ़ने पर इसे अस्थायी रूप से बंद कर डायवर्जन लागू किया जा सकता है। गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर होते हुए जगत फार्म की तरफ भेजा जाएगा। वहां से लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने बौमा कनेक्सपो इंडिया 2026 कार्यक्रम के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपोमार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इसमें प्रतिदिन करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यातायात पुलिस के अनुसार सामान्य दिनों की तरह यातायात संचालन जारी रहेगा। हालांकि एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर दबाव बढ़ने पर इसे अस्थायी रूप से बंद कर डायवर्जन लागू किया जा सकता है।
डायवर्जन मार्ग:
गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर होते हुए जगत फार्म की ओर भेजा जाएगा। वहां से वे अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे।
आपातकालीन वाहनों के लिए जारी नहीं होगा डायवर्जन प्लान
यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों और वाहन चालकों को अपने वाहन नासा (बड़ा गोलचक्कर) पार्किंग में खड़े करने होंगे। आपातकालीन वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू नहीं होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और असुविधा से बचने की अपील भी यातायात पुलिस की तरफ से लगातार की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यातायात हेल्प लाइन 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।