जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में डीएम का निरीक्षण
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सरफाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में डीएम का निरीक्षण
- छात्रों संग भोजन कर जानी व्यवस्थाएं, अनुशासन व शिक्षा की सराहना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सरफाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं से परीक्षा तैयारी को लेकर बातचीत की और आत्मविश्वास व नियमित अध्ययन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की उन्होंने सराहना की। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यालय प्रशासन को शिक्षा के साथ अनुशासन के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, ज्योति शर्मा, प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।