भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डीएनडी पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए जा रहे थे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डीएनडी पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के डीएनडी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और भाजपा नेता अमित त्यागी मौजूद रहे।

महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके नोएडा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राकेश शर्मा, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, संजय बाली, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, अशोक मिश्रा, बबलू यादव, रामकिशन यादव, मनीष तिवारी, सत्यनारायण महावर, रामनिवास यादव, अमित कुमार त्यागी, कमलेश मीणा और किरण समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।