सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

सेक्टर 9 में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

नोएडा के सेक्टर 9 स्थित झुग्गी झोपड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के नोएडा विधान सभा अध्यक्ष बबलू चौहान और प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। वहीं, गरीब और जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल और रबड़ का भी वितरण किया गया।


विधान सभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने बताया कि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता है, जिन्हें हर वर्ग और हर युवा पसंद करता है। प्रदेश की जनता चाहती है कि अखिलेश यादव 2027 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। जिससे प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ सके। समाजवादी पार्टी की सरकार में नोएडा में मेट्रो, सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट, सेक्टर 34 का नारी निकेतन, सेक्टर 18 से मामूरा तक एलिवेटेड रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, होशियारपुर गांव में बालिका इंटर कॉलेज, सर्फाबाद में मिनी स्टेडियम, सेक्टर 21ए में क्रिकेट स्टेडियम और अंडर पास समेत कई विकास कार्य किए गए थे। इस मौके पर तनवीर अहमद, मोहम्मद तस्लीम, सुल्तना अंसारी, शालिनी खारी, नेहा पाण्डेय, हरपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विमला देवी, सुमित, आमिर, मनोज गौतम और नीर अवाना समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।