हंसी-मजाक में कहासुनी के बाद छात्रों पर हमला, बचाने आए दोस्त का भी सिर फोड़ा

खेकड़ा कस्बे के एक कॉलेज के बाहर मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन छात्रों ने मुबारिकपुर गांव निवासी दो छात्र भाइयों पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों को बचाने पहुंचे उनके दोस्त को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और डंडों व लोहे के पंच से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में तीनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हंसी-मजाक में कहासुनी के बाद छात्रों पर हमला, बचाने आए दोस्त का भी सिर फोड़ा

हंसी-मजाक में कहासुनी के बाद छात्रों पर हमला, बचाने आए दोस्त का भी सिर फोड़ा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एक कॉलेज के बाहर मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन छात्रों ने मुबारिकपुर गांव निवासी दो छात्र भाइयों पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों को बचाने पहुंचे उनके दोस्त को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और डंडों व लोहे के पंच से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में तीनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुबारिकपुर गांव निवासी भाई अंकुर और रोहित कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। बताया गया कि हंसी-मजाक को लेकर उनकी एक छात्र से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मंगलवार दोपहर उक्त छात्र ने करीब आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। कॉलेज के बाहर पहुंचते ही आरोपियों ने अंकुर और रोहित पर डंडों आदि से हमला कर दिया। इसी दौरान कस्बा निवासी छात्र सुधांशु कॉलेज से टीसी लेने पहुंचा। उसने अपने दोस्तों अंकुर और रोहित को हमलावरों से बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने सुधांशु पर भी डंडों और लोहे के पंच से हमला बोल दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।