नारी सशक्तिकरण को लेकर एसपी ने छात्राओं को किया प्रेरित
खैला स्थित तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जय किशोर ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय में प्रेरित किया।
नारी सशक्तिकरण को लेकर एसपी ने छात्राओं को किया प्रेरित
- महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खैला स्थित तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जय किशोर ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय में प्रेरित किया।
एसपी सूरज कुमार राय ने छात्राओं से कहा कि वे आत्मनिर्भर बनें, अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. कर्मवीर सिंह ने कहा कि संस्थान में छात्राओं की सुरक्षा सर्वाेपरि है और कॉलेज प्रबंधन इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। कॉलेज प्रबंधक विपिन कुमार ने सरकार द्वारा छात्राओं के लिए संचालित सुविधाओं की जानकारी साझा की। इस मौके पर उप प्रबंधक शिरीष तोमर, मनीष, हीरा, स्वेता, नीरज और थाना प्रभारी अतर सिंह समेत कई शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।