समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाने में जुटे अजय त्यागी

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने मुबारकपुर, सैदपुर, फिरोजपुर समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया।

समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाने में जुटे अजय त्यागी

समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाने में जुटे अजय त्यागी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने मुबारकपुर, सैदपुर, फिरोजपुर समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया।
अजय त्यागी ने लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनसंपर्क करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अजय त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान हरिओम त्यागी, रेनू पाल, नीरज यादव, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार, प्रमोद, मनीष आदि मौजूद रहे।