युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा, सपा ने गांव-गांव चलाया संपर्क अभियान

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागपत विधानसभा क्षेत्र के नूरपुर खालसा, नूरपुर मुजविदा, सुभानपुर, अब्दुलपुर, हसनपुर मसूरी और डूंडाहेड़ा गांवों में युवाओं से संवाद किया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

कार्यकर्ताओं ने युवाओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी। अजय त्यागी ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी गांव-गांव पहुंचकर युवाओं और ग्रामीणों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान रविंद्र गुर्जर, पिंटू शर्मा, अजय, कांता, मोनू पांचाल, अजय जाटव, रेनू प्रजापति, बच्चु प्रजापति और राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।